Bihar News: बिहार में घूस लेते पकड़ाया राजस्व अधिकारी, जमीन के दाखिल-खारिज के लिए की थी इतने रुपए की डिमांड

Bihar News: बिहार में एक और राजस्व अधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते पकड़ा. गोपालगंज जिले में जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व अधिकारी ने 10 हजार रुपए घूस की डिमांड की थी. इस मामले में राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में आज घूसखोर राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार किया गया. जिले में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को 6500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. निगरानी की टीम ने बरौली अंचल कार्यालय में छापेमारी की थी. मामला जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़ा हुआ है.

इस तरह निगरानी की टीम ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह की तरफ से बघेजी गांव निवासी शैलेन्द्र साह से जमीन के दाखिल-खारिज के लिए 10 हजार रुपए घूस की डिमांड की गई थी. लेकिन बात 6500 रुपए पर बनी. इसकी शिकायत शैलेन्द्र साह ने निगरानी की टीम से कर दी. इसी शिकायत पर निगरानी की टीम ने गंभीरता से कार्रवाई की. जैसे ही ऑफिस में राजस्व अधिकारी की तरफ से घूस लिया गया, निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया.

मामले में डीएसपी नरेंद्र कुमार ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बघेजी गांव के रहने वाले शैलेन्द्र साह के जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें 6500 रुपये में डील हुआ था. मामले में गिरफ्तार राजस्व अधिकारी को टीम अपने साथ पटना लेकर गई है.

मोतिहारी में भी राजस्व कर्मचारी हुआ था गिरफ्तार

इससे पहले राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को निगरानी की टीम ने सोमवार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. यह खबर मिलते ही अंचल और प्रखंड के अधिकारी और कर्मियों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था. भेलवा पंचायत के धरहरी गांव के रामबाबू प्रसाद ने निगरानी से राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार के खिलाफ जमीन का परिमार्जन करने के बदले 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी.

शिकायत पर सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने सोमवार को सुबह अपना जाल बिछाया. रामबाबू ने छौड़ादानो रेलवे स्टेशन के पास कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच हजार की राशि दी. इसी दौरान मौके पर मौजूद निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया.

(गोपालगंज से अवधेश कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री बोले- कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में, दही-चूड़ा भोज से गायब थे MLA

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >