NDA में जाएंगे तेजप्रताप यादव? विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में बोले- समय पर सब साफ हो जाएगा...

Bihar Politics: मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज सियासी चर्चा का केंद्र बना. विजय सिन्हा के घर तेजप्रताप यादव पहुंचे. एनडीए में शामिल होने को लेकर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया. गोल-मोल बयान से राजनीति में नई हलचल तेज हो गई.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज के बहाने सियासी हलचल तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पटना स्थित अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस भोज में जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेजप्रताप यादव की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया.

भोज के दौरान जब विजय सिन्हा से पूछा गया कि क्या तेजप्रताप यादव को एनडीए में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा. इस सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, “वक्त पर सब पता चल जाएगा.” इस बयान के बाद सियासी अटकलें और तेज हो गईं.

NDA में शामिल होने पर तेजप्रताप ने क्या कहा?

तेजप्रताप यादव ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा. तेजप्रताप ने यह भी कहा कि विजय सिन्हा से उनका व्यक्तिगत संबंध है. उन्होंने बताया कि हम भी दही-चूड़ा भोज रखे हैं. विजय सिन्हा जी को भी निमंत्रण दिया गया है.

रामकृपाल और मांझी के बेटे ने तेजप्रताप को दिया ऑफर

इससे पहले हम पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने भी तेजप्रताप यादव को एनडीए में शामिल होने का ऑफर दिया था. संतोष मांझी ने कहा था कि अगर तेजप्रताप हमारे साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है. इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने भी तेजप्रताप को एनडीए में आने का खुला न्योता दे दिया.

विजय ने सम्राट को खिलाया तिलकुट

दही-चूड़ा भोज के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में नजर आए. उन्होंने खुद अपने हाथों से मेहमानों को दही-चूड़ा परोसा. इस मौके पर उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अपने हाथों से तिलकुट और मिठाई भी खिलाई. यह तस्वीर भी चर्चा में रही.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संतोष सुमन, संजय झा, मंगल पांडे, संजय पासवान, संजय सिंह समेत एनडीए के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हुए. विजय सिन्हा ने बीजेपी नेताओं के साथ-साथ एनडीए के सभी घटक दलों को भोज का न्योता दिया था.

Also Read: तेजप्रताप यादव पहुंचे विजय सिन्हा के घर, दही-चूड़ा भोज में रामकृपाल और मांझी के बेटे ने NDA में शामिल होने का दिया ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >