Tejashwi Yadav: बेटे इराज के जन्म के बाद पूरे परिवार संग दिखे तेजस्वी, पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे रिसीव करने

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पूरे परिवार के साथ दिखे. दरअसल, तेजस्वी अपने बेटे इराज, बेटी कात्यायनी और पत्नी राजश्री को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट से निकलते हुए पूरे परिवार के साथ तेजस्वी यादव दिखे.

Tejashwi Yadav: राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने पूरे परिवार के साथ दिखे. दरअसल, तेजस्वी यादव का बेटा इराज, बेटी कात्यायनी और पत्नी राजश्री कोलकाता से लौटे. जिसके बाद तेजस्वी यादव अपने परिवार को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. पटना एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त तेजस्वी, बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए दिखे. तो वहीं, उनके पीछे पत्नी राजश्री और बेटा इराज दिखे. पटना एयरपोर्ट से तेजस्वी यादव सीधे 10 सर्कुलर रोड यानी कि राबड़ी आवास पहुंचे.

बेटे के जन्म के बाद पटना पहुंची राजश्री

बता दें कि, बेटे इराज के जन्म के बाद तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव पहली बार पटना पहुंचीं. बता दें कि, 26 मई को राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया था. इसकी जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट साझा दी थी. तेजस्वी यादव ने लिखा था कि, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. घर में छोटे बच्चे के आने से खुश हूं. जय हनुमान. इसके अलावा लालू फैमिली के कई अन्य सदस्यों ने तस्वीरें साझा की थी.

लालू यादव ने रखा था पोते का नाम

इसके बाद आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा था. इस दौरान लालू यादव ने इराज नाम रखने की वजह भी बताई थी. लालू यादव ने बताया था कि, जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई पोती का नाम उन्होंने कात्यायनी रखा था, उसी तरह भगवान हनुमान के दिन मंगलवार को पैदा हुए पोते का नाम हनुमान जी के नाम पर इराज रखा है.

तेजस्वी यादव सियासत में एक्टिव

इधर, तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में हैं. बिहार वोटर लिस्ट रिविजन को लेकर विरोध करते हुए दिख रहे हैं. कल ही इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया गया था. इस दौरान तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन करते और आवाज बुलंद करते हुए दिखे. इन तमाम गतिविधियों के बीच तेजस्वी पूरे परिवार संग दिखे.

Also Read: बिहार के इतने हेल्थ सेंटर को बनाया जाएगा हाईटेक, जुड़ेंगे नए सॉफ्टवेयर, ऐसे होगा मरीजों को फायदा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >