मछली बेचने के विवाद में महिला पर एसिड अटैक

मछली बेचने के विवाद में विक्रेता महिला पर एसिड फेंक दिया गया. जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित महिला मनेर थाना पहुंच पुलिस को घटना से अवगत कराया.

मनेर : बुधवार की सुबह नगर पंचायत के सराय मुहल्ला में निजी जमीन पर भीड़ लगाकर मछली बेचने के विवाद में विक्रेता महिला पर एसिड फेंक दिया गया. जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित महिला मनेर थाना पहुंच पुलिस को घटना से अवगत कराया. पुलिस द्वारा इलाज के लिए मनेर अस्पताल भेजा गया लेकिन महिला अपने गांव इस्लामगंज चली गयी.

देर शाम पुलिस महिला को उसके गांव से लेकर मनेर अस्पताल पहुंची. मनेर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच भेज दिया गया. मनेर पीएचसी के प्रभारी डॉ ज्ञान रतन ने बताया कि महिला के शरीर पर दो तीन जगहों पर जले का निशान पाया गया है. संभावित एसिड अटैक का मामला हो सकता है.

विशेष इलाज के लिए महिला को पटना भेजा गया है. उधर थानाध्यक्ष मधुसुधन कुमार ने बताया कि पीड़िता इस्लामगंज के इकबाल साहनी की पत्नी भूली देवी (65 वर्ष) के फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >