Aaj Bihar Ka Mausam: आज पूरे बिहार में आंधी और भयंकर बारिश की चेतावनी, जोरदार बिजली के साथ ठनका का भी अलर्ट

Aaj Bihar Ka Mausam: आज 3 अक्टूबर को पूरे बिहार में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान तेज हवा के साथ ठनका गिरने और जोरदार बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई.

Aaj Bihar Ka Mausam: पूरे बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. इस बीच पटना मौसम विभाग की तरफ से आज पूरे बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के 35 जिलों के लिए येलो अलर्ट और बाकी के तीन जिलों पश्चिमी चंपारण, जमुई और बांका के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना

पटना मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बिगड़े रहने की संभावना है. इस दौरान भयंकर बारिश के साथ बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है. लगातार हो रही बारिश का असर 2 अक्टूबर को पूजा पंडालों और रावण दहन के दौरान भी देखने के लिए मिला.

इस वजह से बदला बिहार का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में एक गहरा दबाव एक्टिव है. उत्तर दिशा की तरफ यह धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और ओडिशा के गोपालपुर तट लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह सिस्टम ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच तटों से टकरा सकता है. इसके साथ ही इसी सिस्टम के कारण दक्षिण दिशा नमी वाली हवा चलेगी और बिहार तक आ सकेगी.

अधिकतर जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी

इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में अधिकतर जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात एक्टिव है. दरअसल, यह चक्रवात समुद्री दबाव प्रणाली को अतिरिक्त ऊर्जा दे रहा है. ऐसे में इस प्रभाव के कारण ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, 2 अक्टूबर को पूरे दिन पटना में काले बादल छाए रहे. कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, तो कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हुई. हालांकि, पूरे दिन बादलों की आवाजाही बरकरार रही. इसके साथ ही तापमान में कमी के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली.

Also Read: बिहार में पार्टियों का पोस्टर वार: BJP ने तेजस्वी-राहुल को बताया ‘कलयुग का रावण’, RJD का पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >