एमएमजीएसवाइ अवशेष के तहत 941 नयी ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण

ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एमएमजीएसवाइ) अवशेष के तहत 941 नयी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है.

– 34 जिलों में बनने वाली नयी सड़कों पर खर्च होंगे कुल 1712.7 करोड़ रुपये – साथ ही बांका, भोजपुर, पूर्वी चंपारण व मधुबनी में एक-एक पुल का भी किया जायेगा निर्माण संवाददाता, पटना ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एमएमजीएसवाइ) अवशेष के तहत 941 नयी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है. इन सड़कों के साथ-साथ विभाग ने चार नये पुलों के निर्माण को भी अपनी हरी झंडी दे दी है. इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 1712.7 करोड़ रुपये है. इसकी स्वीकृति दे दी गयी है. मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) के तहत जिन जिलों में सबसे अधिक सड़कों का निर्माण किया जायेगा, उनमें पटना, गयाजी, बांका, नवादा और नालंदा शामिल हैं. इसके अलावा बांका, भोजपुर, पूर्वी चंपारण और मधुबनी में एक-एक पुल का भी निर्माण किया जायेगा. इनका निर्माण 34 जिलों में होगा. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत 941 नई सड़कों में सबसे अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण पटना जिले में किया जायेगा. पटना में कुल 109 सड़कों का निर्माण किया जायेगा. वहीं गया जी में कुल 102, बांका में 88, नवादा में 81, नालंदा में 55, पूर्वी चंपारण में 55, मधुबनी में 47, पूर्णिया में 45, दरभंगा में 40 रोहतास में 39 और भोजपुर में कुल 30 सड़कों का निर्माण किया जायेगा. गौरतलब है कि राज्य के करीब 24 हजार से भी अधिक गांवों को पक्की सड़कों की सौगात मिल चुकी है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 500 तक की आबादी वाले टोलों को ही शामिल किया जा सका है. इसलिए इनसे छोटे टोलों को संपर्कता देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में की गयी. अब हर ग्रामीण टोले को पक्की व बारहमासी सड़क से जोड़ने का काम हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >