मैट्रिक परीक्षा : 10 जनवरी तक उपलब्ध करवानी है सेंटरों की डिटेल रिपोर्ट

पटना. इंटर और मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तमाम जिलों से परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है. डिस्ट्रिक्ट वाइज संभावित छात्र और छात्राओं की संख्या जिलाधिकारी को भेजा गया है. जिलाधिकारी संबंधित जिलों के स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित करेंगे. […]

पटना. इंटर और मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तमाम जिलों से परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है. डिस्ट्रिक्ट वाइज संभावित छात्र और छात्राओं की संख्या जिलाधिकारी को भेजा गया है. जिलाधिकारी संबंधित जिलों के स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित करेंगे. छात्र की संख्या के अनुसार केंद्रों की पूरी जानकारी समिति कार्यालय को 10 जनवरी तक उपलब्ध करवाया जायेगा. सारे जिला शिक्षा कार्यालयों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
नहीं बदले जा सकेंगे परीक्षा केंद्र
इंटर और मैट्रिक के परीक्षा के लिये जो स्कूल या कॉलेज एक बार निर्धारित हो जायेगा, उसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जायेगा. हर परीक्षा केंद्र में कितने छात्र शामिल किये जायेंगे, इस संबंध में पूरी जानकारी समिति कार्यालय को उपलब्ध करवानी है. एक बार जो परीक्षा केंद्र निर्धारित होगा, उसे स्कूल या कॉलेज बाद में बदल नहीं सकते हैं. इस संबंध में आवश्यक निर्देश समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है.
जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा एडमिट कार्ड
इंटर परीक्षा 14 फरवरी से ली जानी है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा. स्कूल और कॉलेज के माध्यम से परीक्षार्थी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >