पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ से मौत नहीं, 26.19 लाख आबादी प्रभावित

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. हालांकि इससे अब तक 26.19 लाख आबादी प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ के कारण बागमति नदी बेनिबाद में, कमलाबलान झंझारपुर में, […]

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. हालांकि इससे अब तक 26.19 लाख आबादी प्रभावित हुई है.

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ के कारण बागमति नदी बेनिबाद में, कमलाबलान झंझारपुर में, कोसी बालतारा में, महानंदा ढेंगरा घाट और झावा में खतरे के निशान से उपर बह रही है. बिहार में बाढ से पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. अब तक बाढ के कारण कुल 26 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 8 सुपौल में, 7 पूर्णिया में, 5 किशनगंज में, 2-2 कटिहार एवं मधेपुरा में तथा। सहरसा में मौत हुई है.
बिहार में बाढ के कारण प्रदेश के 12 जिलों अररिया, सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, सहरसा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर के 60 प्रखंडों के 2034 गांवों की कुल 26.19 लाख आबादी बेघर हो गयी है. बिहार में बाढ से 3.39 लाख हेक्टेयर में लगी फसल की क्षति हुई है तथा 2.47 लोग 412 सरकारी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.
बाढ प्रभावित इलाके में बीमार लोगों के इलाज के लिए 112 मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति की गयी है तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए दस जिलों में सरकार ने एनडीआरएफ की एक-एक टीम तथा पांच जिलों में एसडीआरएफ की एक-एक टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच 42100 खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >