पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज भाजपा एमएलसी टुन्ना जी पांडेयकीछेड़खानी के आरोपमें हुई गिरफ्तारी को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर कटाक्ष किया है. तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि देखिये मोदी जी कौन फैला रहा है बिहार में जंगलराज? देखिये आपके परम प्यारे टुन्ना जी पांडे की करतूत, निकालिये अब कैंडल मार्च.
इसके साथ ही अपने एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने कहा कि यूं तो कमल कीचड़ से ऊपर होता है परभाजपा का कमल कीचड़ में सना है. कोई औरतों को गाली देता तो कोई लड़कियों को छेड़ता है.
