बिहार : गया में कपड़ा फैक्टरी में ब्वायलर फटा, 12 घायल, 4 गंभीर

गया : बिहार के गया जिले के मानपुर स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में बुधवार की सुबह करीब सात बजे ब्वायलर फटने से करीब 12 लोग घायल हो गये. इनमें चार को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. सभी घयलों की उम्र 22 से 30 […]

गया : बिहार के गया जिले के मानपुर स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में बुधवार की सुबह करीब सात बजे ब्वायलर फटने से करीब 12 लोग घायल हो गये. इनमें चार को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. सभी घयलों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है.

फैक्टरी मानपुर के गेरे रोड पर कुम्हार टोली मुहल्ले के पास है. सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद फैक्टरी के अंदर चीख-पुकार व बाहर अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही फैक्टरी के मालिक फलधारी पटवा मौके पर पहुंचे. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस व लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें चार मजदूर को पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि, उनकी स्थिति अभी स्थिर बतायी जाती है.

इनके अलावा भी कुछ लोगों को चोटें आयी हैं. पता चला है कि फैक्टरी में सुबह कपड़े को प्रेस (कैलेंडरिंग) करने का काम चल रहा था. इस दौरान ब्वायलर पाइप फट गया. इसके बाद पाइप से निकली गरम गैस की चपेट में काम करनेवाले लोग आ गये. घटना के बाद फैक्टरी में भगदड़ मच गयी. इस दौरान कई लोग गिर कर भी घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस फैक्टरी पर नजर रखी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >