खगौल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, 5 हजार दीपों से जगमगाया शिव शंकर महावीर मंदिर परिसर

Patna News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पटना के शिव शंकर महावीर मंदिर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 5 हजार दीप जलाकर देश की सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए मंगलकामना की गई.

Patna News : गुरुवार की शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शिव शंकर महावीर मंदिर परिसर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, भाजपा नेता मनोज कुमार, भाई सनोज यादव, रणधीर कुमार और अमन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की.

5 हजार दीप जलाकर पीएम के लिए की मंगलकामना

इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि मंदिर परिसर में ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने करीब 5 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद की कामना की. लोगों ने देश की सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए मंगलकामना की.

Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बक्सर में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान

सेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया. ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत देशभर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की बात कही गयी.

मंदिर समिति के पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष बी. पांडेय, सचिव शिवनाथ राय, संयोजक संजय गांधी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, गणेश यादव, दीपक पासवान, सुबोध यादव समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही.

Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 11 हजार दीपों से जगमगाया शहर, भाजपा ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >