जिला स्तरीय कला उत्सव में 21 विद्यार्थियों का हुआ चयन

जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में अलग-अलग विधाओं में जिले से कुल 21 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर परचम लहराया है.

संवाददाता, पटना

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए कला उत्सव में जिला स्तर पर चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी है. जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में अलग-अलग विधाओं में जिले से कुल 21 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर परचम लहराया है. कला उत्सव में एकल गायन में रामनगरी मोड़ स्थित शेरॉन्स पब्लिक स्कूल की अश्विका राज और समूह गायन में दरियापुर स्थित मॉर्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय की नंदनी दत्ता, अक्षरा कुमार, मुस्कान कुमारी का चयन किया गया है. इसके अलावा अलग-अलग विधाओं में जिले से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कला उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला स्तर पर विभिन्न विद्याओं में चयनित बच्चों को ट्रायल के समय ही सर्टिफिकेट देकर उन्हें जिला शिक्षा कार्यालय में सम्मानित किया गया था.

विभिन्न विधाओं में इन्हें किया गया चयनित

विधा- विद्यार्थी का नाम- स्कूल

गायन एकल- अश्विका राज- शेरॉन्स पब्लिक स्कूल, राम नगरी मोड़

गायन समूह- नंदनी दत्ता, अक्षरा कुमारी, मुस्कान कुमारी- मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरियापुर

शास्त्रीय, उप शास्त्रीय गायन एकल- अश्विनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेहरा, पालीगंज

दृश्य कला (एकल)- पूनम कुमारी- पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल

नाटक (समूह)- मानसी कुमारी, इशु राज, रोशन कुमार, रिया मेहता – पीएन एंग्लो स्कूल

मूर्तिकला (एकल)- नैन्सी खुशी – राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर

संगीत गायन (समूह)- खुशबू कुमारी, शिखा कुमारी, काजल कुमारी, सरस्वती कुमारी- कसेरा हाई स्कूल, बिहटा

खिलौना खेल (दृश्य कला)- देवराज कुमार, राजा कुमार- श्री रघुनाथ हिंदू उच्च माध्यमिक विद्यालय

पारंपरिक कथा वाचन- निखिल कुमार, निशा कुमारी- पीएन एंग्लो स्कूल

ताल वाद्य (एकल)- विनीत सिंह- संत माइकल हाई स्कूल, दीघा

स्वर वाद्य (एकल) – शौमिल सिन्हा- ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल, पटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >