पटना :सहकारिता सम्मेलन में जुटेंगे साढ़े छह हजार प्रतिनिधि

पटना : पटना में 23 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सहकारी महासम्मेलन में राज्य भर के लगभग साढ़े छह हजार पैक्स व व्यापारमंडलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. किसानों की आय को दोगुनी करने में कृषि और सहकारिता की भूमिका विषय पर आयोजित सहकारिता सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के संस्थाओं भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, इफको, […]

पटना : पटना में 23 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सहकारी महासम्मेलन में राज्य भर के लगभग साढ़े छह हजार पैक्स व व्यापारमंडलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. किसानों की आय को दोगुनी करने में कृषि और सहकारिता की भूमिका विषय पर आयोजित सहकारिता सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के संस्थाओं भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, इफको, कृभको, नेफेड, नेफ्स्कोब व फिशकॉपफेड के अलावा 181 संस्थाओं के अध्यक्ष व एमडी भाग ले रहे हैं. इनमें देश के अलावा केनिया व बांग्लादेश के भी सहकारिता संस्थाओं के प्रतिनिधि हैं.
बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए सीएम नीतीश कुमार से समय मांगा गया है. शुक्रवार को उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई बैठकें व सेमिनार का आयोजन किया गया है.
22 फरवरी को दोपहर ढाई बजे होटल मौर्या में राष्ट्रीय स्तर के संस्था प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी. उसी दिन शाम छह बजे नेफ्स्कोब के साथ नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया है. इसका उद्घाटन सहकारिता मंत्री राणा रणधीर व कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार करेंगे. 23 फरवरी को बापू सभागार में मुख्य कार्यक्रम के अलावा शाम को बिस्कोमान के 18 वें तल पर प्रतिनिधियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है. वहीं, 24 फरवरी को प्रतिनिधियों के साथ पटना सहित राजगीर, गया आदि जगहों के भ्रमण कार्यक्रम व गया के सरोवर प्रीमियर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >