पटना : सोना-चांदी की सफाई के नाम पर लाखों के जेवर ले उड़े उचक्के

बिहटा. थाना क्षेत्र के अमहरा गांव में सोने-चांदी की सफाई के नाम पर लाखों रुपये के जेवर लेकर उचक्के फरार हो गये. पीड़िता ने बिहटा थाने में अज्ञात उचक्के के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. अमहरा निवासी राजेश कुमार की पत्नी व उनकी मां दोपहर को अपने घर में थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार […]

बिहटा. थाना क्षेत्र के अमहरा गांव में सोने-चांदी की सफाई के नाम पर लाखों रुपये के जेवर लेकर उचक्के फरार हो गये. पीड़िता ने बिहटा थाने में अज्ञात उचक्के के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. अमहरा निवासी राजेश कुमार की पत्नी व उनकी मां दोपहर को अपने घर में थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और किसी कंपनी का एजेंट बताते हुए सोना-चांदी के जेवर की साफ-सफाई करने की बात कही.
महिला उनकी बातों में आ गयी और सोने के जेवर सफाई करने के लिए लाकर रख दिये. इसी दौरान एक उचक्के ने बर्तन में पानी के जेवर डाल कर थोड़ा गर्म करने की बात कही. उसके बाद एक उचक्का बाइक में से पाउडर लेकर आने की बात कह घर से बाहर चला गया. तभी दूसरा किचेन में पहुंच टिफिन से जेवर निकाल बाहर आकर कहा कि उसको बुलाइए. जब महिला बुलाने के लिए घूमी थी कि उचक्का धक्का देकर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >