पटना : लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि पूरे बिहार में पंचायत स्तर पर लोजपा का सदस्यता अभियान बड़े स्तर पर चलाया जायेगा. वे रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि 21 फरवरी से पूरे बिहार में लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की यात्रा होगी. इस दौरान हाजीपुर के लालगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीव रंजन उर्फ बिट्टू गुप्ता अपने हजारों समर्थकों के साथ लोजपा में शामिल हुए.इस दौरान शहनावाज अहमद कैफी, रामजी सिंह, श्रवण कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह कल्लु समेत अन्य लोग मौजूद थे.
