इंटर परीक्षा : गणित के प्रश्न रहे आसान, विद्यार्थी दिखे रिलैक्स

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटर परीक्षा के पांचवें दिन शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही स्टूडेंट्स पर से मानसिक दबाव काफी कम हो गया. पांचवें दिन स्टूडेंट्स काफी रिलेक्स मूड में परीक्षा हॉल से बाहर आये, परीक्षार्थियों के चेहरों पर से टेंशन दूर हो गया था. स्टूडेंट्स […]

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटर परीक्षा के पांचवें दिन शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही स्टूडेंट्स पर से मानसिक दबाव काफी कम हो गया. पांचवें दिन स्टूडेंट्स काफी रिलेक्स मूड में परीक्षा हॉल से बाहर आये, परीक्षार्थियों के चेहरों पर से टेंशन दूर हो गया था. स्टूडेंट्स प्रश्न देख कर भी काफी खुश थे. सवाल काफी आसान पूछे गये थे.
17 जिलों से 35 परीक्षार्थी निष्कासित : पांचवें दिन सख्ती के चलते 17 जिलों से 35 परीक्षार्थी निष्कासित हुए, जिसमें गया से पांच, भोजपुर, मधेपुरा व नालंदा से चार-चार नकलचियों को निष्कासित किया गया. पटना, रोहतास, नवादा, सारण व सीवान से दो-दो, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, कैमूर, जहानाबाद, मोतिहारी व खगड़िया से एक-एक परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. गया व सुपौल में एक-एक व नवादा जिले में किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने वाले दो को पकड़ा गया. राज्य के 38 जिलों में 1,283 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है.
आज इन विषयों की परीक्षा
शनिवार को प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए कृषि विषय की परीक्षा होगी. प्रथम पाली में ही कला के विद्यार्थियों के लिए संगीत की भी परीक्षा होगी. इंटर परीक्षा, 2019 से संगीत विषय की सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंकों की ली जा रही है, जो पूर्व में 30 अंकों की होती थी. वहीं, द्वितीय पाली में वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए इंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा होगी. द्वितीय पाली में ही भूगोल विषय की भी परीक्षा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >