पटना : बच्चों के स्टार्टअप को कृषि विभाग भी देगा अवसर

पटना : गांधी मैदान में 14 से 17 फरवरी से आयोजित होने वाले एग्रो बिहार मेला सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी में नये आइडिया के साथ स्टार्टअप शुरू करने वाले या केवल नये खोजी आइडिया के साथ कृषि संबंधी कोई प्रोडक्ट तैयार करने वाले बच्चों को कृषि विभाग अवसर देगा. एग्रो मेले में इन बच्चों के […]

पटना : गांधी मैदान में 14 से 17 फरवरी से आयोजित होने वाले एग्रो बिहार मेला सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी में नये आइडिया के साथ स्टार्टअप शुरू करने वाले या केवल नये खोजी आइडिया के साथ कृषि संबंधी कोई प्रोडक्ट तैयार करने वाले बच्चों को कृषि विभाग अवसर देगा. एग्रो मेले में इन बच्चों के लिए अलग से स्टॉल लगाये जायेंगे. फ्रुगल इंजीनियरिंग व स्टार्टअप करने वाले लोगों के प्रोडक्ट को भी मेले में अलग से स्टॉल लगाने की सुविधा रहेगी. ऐसी प्रतिभाओं को लाने के लिए कृषि विभाग की ओर से कृषि विश्वविद्यालयों एवं अन्य तकनीकी संस्थानों को जिम्मेदारी दी गयी है.
इस्राइल, इटली, कनाडा व दक्षिण अफ्रीका से आयेंगी कंपनियां : मेले में अब तक 47 कंपनियों ने अपनी बुकिंग की है. विभाग की ओर से कृषि प्रोडक्ट बनाने व बेचने वाली इस्राइल, इटली, कनाडा व दक्षिण अफ्रीका की कंपनियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. एग्रो मेले में फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित, डेयरी प्रोडक्ट से संबंधित प्रोडक्ट की भी प्रदर्शनी होगी. मेले में कृषि यंत्रों के प्रदर्शन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. इसके लिए अच्छे आरकेस्टा कलाकारों को भी बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >