पटना :शेल्टर होम मामले में 20 अधिकारियों और 23 एनजीओ पर होगी कार्रवाई

पटना : शेल्टर होम मामले में सीबीआइ की सिफारिश पर समाज कल्याण विभाग अपने 20 अफसरों पर कार्रवाई करेगा. 23 एनजीओ भी कार्रवाई के घेरे में हैं. विभाग ने अपनी जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे संबंधित फाइल अंतिम मुहर के लिए विभागीय मंत्री को भेजी गयी है. उनकी अनुमति […]

पटना : शेल्टर होम मामले में सीबीआइ की सिफारिश पर समाज कल्याण विभाग अपने 20 अफसरों पर कार्रवाई करेगा. 23 एनजीओ भी कार्रवाई के घेरे में हैं. विभाग ने अपनी जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इससे संबंधित फाइल अंतिम मुहर के लिए विभागीय मंत्री को भेजी गयी है. उनकी अनुमति मिलते ही कार्रवाई का आदेश जारी होगा. मुजफ्फरपुर बालिका कांड के बाद जब सीबीआइ ने जांच रिपोर्ट समाज कल्याण को भी भेजी तो विभाग ने अपने स्तर से तीन अधिकारियों की जांच टीम बनायी. टीम ने अपनी पहली जांच रिपोर्ट विभागीय मंत्री रामसेवक सिंह को भेज दी है. सूत्राें के मुताबिक जांच रिपोर्ट में फिलहाल 20 अधिकारी, जिनमें चार डीपीओ भी शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा की गयी है.
इनमें 15 से अधिक अधिकारियों पर प्रपत्र क गठित किया गया है. रिपोर्ट में चार लोगों के निलंबन के लिए भी अलग से अनुशंसा की गयी है. संभवत: सोमवार को कार्रवाई से संबंधित अनुमति मिल जायेगी और आदेश जारी हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >