बिहार बोर्ड का नया कारनामा : छात्र ऋषिकेश को बनाया साउथ इंडियन फिल्म अभिनेत्री अनुपमा

पटना : अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर नया गुल खिलाया है. ताजा मामला जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे. दरअसल, इस बार एसटीइटी के अभ्यर्थी के प्रवेश-पत्र पर साउथ इंडियन सिने अभिनेत्री की तस्वीर लगा दी गयी है. जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना […]

पटना : अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर नया गुल खिलाया है. ताजा मामला जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे. दरअसल, इस बार एसटीइटी के अभ्यर्थी के प्रवेश-पत्र पर साउथ इंडियन सिने अभिनेत्री की तस्वीर लगा दी गयी है.
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी ऋषिकेश कुमार ने एसटीइटी के लिए निबंधन कराया था. निबंधन स्लिप पर अभ्यर्थी की तस्वीर लगी हुई है, लेकिन बोर्ड के तरफ से जारी प्रवेश पत्र पर साउथ इंडियन सिने अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगा दी गयी है. प्रवेश पत्र पर अपनी तस्वीर नहीं देख अभ्यर्थी हैरान रह गया और उसने सोमवार को इस बारे में बोर्ड कार्यालय पहुंचा. सूचना मिलते ही बिहार बोर्ड के कर्मियों ने उसके प्रवेश-पत्र को जमा कर लिया. साथ ही कार्रवाई का आश्वासन देते हुए फिर प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही है.
जानें कौन है अनुपमा परमेश्वरन : अनुपमा परमेश्वरन भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
इनमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्में शामिल हैं. इनकी पहली फिल्म प्रेमम् वर्ष 2015 में रिलिज हुई थी. इसी फिल्म से इन्हें पहचान मिली थी. प्रेमम (2015) फिल्म मलयालम भाषा में बनी फिल्म के साथ की थी, जो कारोबार करने में सफल रही थी. इसके बाद इन्हें एक और मलयालम फिल्म, जेम्स एंड एलिस (2016) में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में इनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य किरदार निभा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >