पटना : छह पुलिस लाइनों में मिले शराब के सबूत पांच सिपाही पकड़ाये

पटना : राज्य के सभी जिलों में एक साथ पुलिस लाइनों की विशेष चेकिंग में पटना, मोतिहारी और गया सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस लाइनों में शराब होने के सबूत मिले हैं. पटना पुलिस लाइन में शराब की खाली बोतलें मिली हैं. वहीं, मोतिहारी से एक, गया से चार पुलिसकर्मियों को शराब के नशे […]

पटना : राज्य के सभी जिलों में एक साथ पुलिस लाइनों की विशेष चेकिंग में पटना, मोतिहारी और गया सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस लाइनों में शराब होने के सबूत मिले हैं. पटना पुलिस लाइन में शराब की खाली बोतलें मिली हैं.

वहीं, मोतिहारी से एक, गया से चार पुलिसकर्मियों को शराब के नशे में पकड़ा गया. जिन पुलिस लाइनों में गड़बड़ी मिली हैं, उनके जिम्मेदार अधिकारियों पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कठोर कार्रवाई का आदेश दिया है. हालांकि, अपने ही विभाग के लोगों के शराब पीते पकड़े जाने के बाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. शुक्रवार की शाम तक कुछ ही जिलों ने मुख्यालय को रात की कार्रवाई की रिपोर्ट दी थी. सूत्रों के अनुसार पटना में शराब की दो दर्जन खाली बातलें मिलीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >