पटना : 47 विभागों के अफसर व कर्मी लेंगे भाग

पटना : प्रदेश के सभी 47 विभागों के सचिवालय के अफसर व कर्मचारी इको पार्क से लेकर बेली रोड तक तीन किमी लंबी मानव शृंखला तैयार करेंगे. यह मानव शृंखला पुराना सचिवालय के निकट इको पार्क से लेकर बेली रोड तक बनायी जायेगी. 19 को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सभी दफ्तर […]

पटना : प्रदेश के सभी 47 विभागों के सचिवालय के अफसर व कर्मचारी इको पार्क से लेकर बेली रोड तक तीन किमी लंबी मानव शृंखला तैयार करेंगे. यह मानव शृंखला पुराना सचिवालय के निकट इको पार्क से लेकर बेली रोड तक बनायी जायेगी. 19 को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सभी दफ्तर खुले रहेंगे. शुक्रवार को सचिवालय स्थित मदन मोहन झा स्मृति सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सुबह 11 बजे प्रदेश सरकार के सभी 47 विभागों के अफसरों की बैठक ली. मानव शृंखला में संबंधित सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहें.
राज्स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन
19 जनवरी को मानव शृंखला के दौरान सचिवालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह के नेतृत्व में एक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. सुबह से लेकर मानव शृंखला की समाप्ति के बाद तक यह सक्रिय रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >