पटना : सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है. बोर्ड 20 जनवरी तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. छात्रों को एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्राचार्य का हस्ताक्षर करवाना होगा. हस्ताक्षर के बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा. एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्राचार्य के हस्ताक्षर कराने के बाद ही परीक्षा सेंटर पर छात्रों को इंट्री मिलेगी. सीबीएसइ ने इसकी जानकारी सर्कुलर भेज दी है.
सीबीएसइ सात फरवरी से करायेगा टेली काउंसेलिंग : एग्जामिनेशन स्ट्रेस को दूर कर इसे जॉयफुल एक्टिविटी बनाने के लिए नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) ने सीबीएसइ के साथ मिल कर ‘सेलिब्रेशन ऑफ परीक्षा पर्व 2.0’ लांच किया है.
इस संबंध में सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है. बोर्ड ने कहा है कि इसमें अधिक-से-अधिक स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को शामिल किया जाये. इसको लेकर एनसीपीसीआर ने अपने वेबसाइट पर कई लिंक शेयर किये हैं, जिसमें कई सारे मोटिवेशनल वीडियोज व कंटेंट हैं. इस वीडियोज के माध्यम से स्टूडेंट्स में एग्जाम के दौरान होने वाले स्ट्रेस को दूर करने के टिप्सदिये गये हैं.
