बिहार में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा: प्रशांत किशोर

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) लागू नहीं होगा. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए व एनआरसी को स्वीकार नहीं करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. साथ ही सभी को यह आश्वस्त […]

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) लागू नहीं होगा. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए व एनआरसी को स्वीकार नहीं करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. साथ ही सभी को यह आश्वस्त करता हूं कि बिहार में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा. गौरतलब है कि जदयू ने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक को समर्थन दिया था.

इसके बावजूद प्रशांत किशोरइसके खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे. हालांकि, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सीएए पर वह नरम पड़ गये, लेकिन उन्होंने एनआरसी का विरोध जारी रखा. प्रशांत किशोर एनआरसी पर लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ कर चुके हैं कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >