लूट के समय नहीं थी राजधानी व संपूर्ण क्रांति में एस्कॉर्ट टीम

पटना : शुक्रवार को पटना से रवाना हुई संपूर्ण क्रांति व राजधानी एक्सप्रेस में मुगलसराय तक एस्कॉर्ट टीम थी. लेकिन, मुगलसराय के बाद एस्कॉर्ट टीम नहीं थी. ट्रेनों में एस्कॉर्ट टीम नहीं होने से लुटेरों ने बारी-बारी से दोनों ट्रेनों को रोका और आराम से लूटपाट की. इसके बाद फरार हो गये. घटना के दो […]

पटना : शुक्रवार को पटना से रवाना हुई संपूर्ण क्रांति व राजधानी एक्सप्रेस में मुगलसराय तक एस्कॉर्ट टीम थी. लेकिन, मुगलसराय के बाद एस्कॉर्ट टीम नहीं थी.

ट्रेनों में एस्कॉर्ट टीम नहीं होने से लुटेरों ने बारी-बारी से दोनों ट्रेनों को रोका और आराम से लूटपाट की. इसके बाद फरार हो गये. घटना के दो दिन बाद भी फतेहपुर जीआरपी की ओर से कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गयी है. फतेहपुर जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना मेरे क्षेत्र में ही हुआ है. लेकिन, प्राथमिकी की कॉपी नहीं मिली है.
कॉपी मिलने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार की रात्रि में राजधानी के कोच संख्या ए-पांच, बी-तीन, चार व पांच और संपूर्ण क्रांति के एसी व स्लीपर डिब्बे में लूटपाट की घटना हुई थी.
घटना पर उठ रहे कई सवाल
राजधानी का गेट बंद रहता है, तो कैसे डिब्बे में घुसे लुटेरे
घटना के दो दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की गयी
प्रीमियम ट्रेनों में क्यों नहीं तैनात की गयी एस्कॉर्ट टीम
कानपुर में क्यों नहीं दर्ज की
गयी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >