दो नाबालिग बहनों को काम दिलाने के नाम पर फतुहा लाकर बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया

फतुहा : पटना जिले के फतुहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे लाइन किनारे स्थित एक झाड़ी में मंगलवार की देर रात नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया. शेखपुरा की दो बहनों को एक युवक ने खुसरूपुर से बहला-फुसला कर फतुहा लाया और एक बहन के साथ रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे लाइन किनारे […]

फतुहा : पटना जिले के फतुहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे लाइन किनारे स्थित एक झाड़ी में मंगलवार की देर रात नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया. शेखपुरा की दो बहनों को एक युवक ने खुसरूपुर से बहला-फुसला कर फतुहा लाया और एक बहन के साथ रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया.

पीड़ित किशोरी और उसकी बहन के अनुसार, दोनों बहनें ट्रेन से नवादा से खुसरूपुर आयीं और वहां ट्रेन से उतरने के बाद दोनों को काम दिलाने के बहाने एक युवक ने बहला- फुसलाकर फतुहा ले आया और छोटी बहन को बैठा कर बड़ी बहन को रेलवे स्टेशन से पश्चिम झाड़ी में ले जाकर मुंह बांध कर दुष्कर्म किया.

घटना के बाद दोनों बहनें रेलवे स्टेशन स्थित रेल थाना पहुंची और रेल थानाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह को घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ज्ञानेश कुमार झा दोनों बहनों को घटनास्थल पर ले गये और फतुहा थाने की पुलिस को बुलाकर जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >