पटना : राजद ने लगाया जवाबी पोस्टर, नीति आयोग की रिपोर्ट को बनाया आधार

पटना : राजद ने शुक्रवार की सुबह नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाकर केंद्र की एनडीए और राज्य की जदयू नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर पोस्टर अटैक किया है. राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की असफलताओं को व्यंग्य के रूप में दर्शाया गया है. […]

पटना : राजद ने शुक्रवार की सुबह नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाकर केंद्र की एनडीए और राज्य की जदयू नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर पोस्टर अटैक किया है. राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की असफलताओं को व्यंग्य के रूप में दर्शाया गया है. होर्डिंग पर राजद ने अपनी पहचान भी जाहिर की है.
इस पोस्टर में नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की असफलताओं और उनकी नीतियों की कड़ी आलाेचना की गयी है. इस पोस्टर में दो व्यक्तियों के सिर पर टोकरी दिखाई गयी है. इसमें एक को जुमलों की टोकरी और दूसरी को झूठ की टोकरी नाम दिया गया है. एक टोकरी केंद्र और दूसरी टोकरी राज्य सरकार की प्रतीक बनायी गयी है.
कई मुद्दों पर सरकार को पिछड़ा बताया
वहीं, राज्य सरकार से जुड़ी टोकरी में राज्य सरकार की योजनाओं में सुशासन से लेकर छात्रवृत्ति तक के दावों को झूठा बताया गया है. उल्लेखनीय है कि नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में राज्य सरकार को कई मुद्दों पर पिछड़ा बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >