नौबतपुर : लूट मामले का खुलासा, छह गिरफ्तार

नौबतपुर : पुलिस ने गुरुवार की शाम खजूरी गांव के पास एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलिवरी बयाय से लूटी गयी बाइक मोबाइल एवं अन्य लूट के सामान के साथ लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नहरपुर फुलवारीशरीफ निवासी आदित्य कुमार, चेसी गांव निवासी अनीश कुमार, अंकित कुमार, सूरज कुमार नगवां […]

नौबतपुर : पुलिस ने गुरुवार की शाम खजूरी गांव के पास एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलिवरी बयाय से लूटी गयी बाइक मोबाइल एवं अन्य लूट के सामान के साथ लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने नहरपुर फुलवारीशरीफ निवासी आदित्य कुमार, चेसी गांव निवासी अनीश कुमार, अंकित कुमार, सूरज कुमार नगवां निवासी आर्यन कुमार और छोटी कोपा निवासी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना के बाद फुलवारी एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया. जिसके बाद टीम ने अपना काम शुरू किया. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >