पटना : वीआइपी में टिकट बंटवारे में आरक्षण : मुकेश सहनी

पटना : वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2020 के चुनाव में अतिपिछड़ा, एससी-एसटी को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पार्टी में सर्वोच्च पद दिया जायेगा. पार्टी चुनाव के दौरान जारी होने वाले मेनिफेस्टों में भी इन बातों को डाला […]

पटना : वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2020 के चुनाव में अतिपिछड़ा, एससी-एसटी को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पार्टी में सर्वोच्च पद दिया जायेगा. पार्टी चुनाव के दौरान जारी होने वाले मेनिफेस्टों में भी इन बातों को डाला जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी-बड़ी पार्टियां वोट लेने के लिए अतिपिछड़ों के लिए घोषणाएं करती हैं, लेकिन वीआइपी अपनी घोषणा पर भविष्य में भी अटल रहेगी. संगठन में बूथ कमेटी से लेकर राष्ट्रीय कमेटी तक यह आरक्षण लागू रहेगा.
वहीं, लोकसभा और विधानसभा सहित सभी चुनावों में तथा राज्यसभा एवं विधान परिषद के साथ-साथ पार्टी व संगठन के अन्य तमाम पदों पर इस आरक्षण को लागू करता रहेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार मनु को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने की भी घोषणा की . इस अवसर पर राजीव मिश्रा, अशोक चौहान, गौतम बिंद, संतोष कुशवाहा, छोटे सहनी, बालमुकुंद चौहान, नीलम सिन्हा, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, मधुकर आनंद आदि नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >