दानापुर में 25 मकानों को किया ध्वस्त

दानापुर : जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को आनंद बाजार में आहर व पइन की उड़ाही व पोकलेन व जेसीबी से कड़ी सुरक्षा के बीच की गयी. पोकलेन से करीब 25 पक्का मकानों को ध्वस्त किया गया. दंडाधिकारी सह सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि डीएम के […]

दानापुर : जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को आनंद बाजार में आहर व पइन की उड़ाही व पोकलेन व जेसीबी से कड़ी सुरक्षा के बीच की गयी. पोकलेन से करीब 25 पक्का मकानों को ध्वस्त किया गया.
दंडाधिकारी सह सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में आनंद बाजार से हाथीखाना मोड़ तक वर्षों से किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. उन्होंने बताया कि वर्षों से सरकारी पइन पर अतिक्रमण कर स्थायी-अस्थायी कब्जा कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि आनंद बाजार पुल से पइन व आहर पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि देव लोक नर्सिंग होम के संचालक ने भी पइन पर अतिक्रमण कर दो मंजिल नर्सिंग होम बना लिया गया था. जिससे पिछले दिनों बारिश से नगर में जलजमाव हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >