फुलवारीशरीफ : बाइपास में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरी कार

फुलवारीशरीफ : पटना बाइपास किनारे सर्विस रोड की जर्जर हालत रोजाना दुर्घटनाओं का सबब बनी हुई है. जगनपुरा के पास शुक्रवार की देर शाम जाम के चलते एक कार सर्विस रोड से जाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. कार में केवल चालक ही सवार था, जिसने कूद […]

फुलवारीशरीफ : पटना बाइपास किनारे सर्विस रोड की जर्जर हालत रोजाना दुर्घटनाओं का सबब बनी हुई है. जगनपुरा के पास शुक्रवार की देर शाम जाम के चलते एक कार सर्विस रोड से जाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. कार में केवल चालक ही सवार था, जिसने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचा ली. हादसे के बाद यहां अफरातफरी का माहौल हो गया.
स्थानीय लोगों ने गड्ढे में कूदकर किसी तरह कार चालक की जान बचा ली. बताया जाता है कि कार चालक बाइपास पर लंबा जाम देख कार को सर्विस रोड से ले जाने लगा. इसी दौरान कार फिसल कर अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे गहरे पानी भरे गड्ढे में चली गयी. चालक की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और गड्ढे में कूदे चालक की जान बचायी. इसी गड्ढे में कुछ दिन पूर्व एक निजी स्कूल की बस भी लुढ़क कर चली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >