टायर पंक्चर, डिवाइडर से टकरायी कार, कई जख्मी

दनियावां/फतुहा. दनियावां-फतुहा राजमार्ग पर दनियावां प्रखंड के मछरियावा बाजार के पास कार के आगे का एक टायर पंक्चर हो गया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गयी. कार सड़क पर घूमते हुए एक ऑटो, रिक्शा व गुमटी में ठोकर मारते हुए मंदिर की चारदीवारी से जा टकरायी. जहां गुमटी, रिक्शा क्षतिग्रस्त […]

दनियावां/फतुहा. दनियावां-फतुहा राजमार्ग पर दनियावां प्रखंड के मछरियावा बाजार के पास कार के आगे का एक टायर पंक्चर हो गया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गयी. कार सड़क पर घूमते हुए एक ऑटो, रिक्शा व गुमटी में ठोकर मारते हुए मंदिर की चारदीवारी से जा टकरायी.

जहां गुमटी, रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कार पर सवार तीन लोग के अलावा सड़क पर खड़े दो किशोर व एक महिला भी जख्मी हो गयी. लोगों ने व फतुहा पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को फतुहा पीएचसी व निजी क्लिनिक में भर्ती कराया.
घायलों में कार पर सवार कार मालिक धनबाद के जोड़ा पोखर थाना के फुसबंगला निवासी प्रिय रंजन अवस्थी, उनके दोस्त राकेश गुप्ता व दीपक मिश्रा के अलावा माल बिगहा गांव निवासी सोनी कुमार व छोटू कुमार शामिल हैं. घायल महिला मुरेरा गांव की बतायी जाती है. कार मालिक प्रिय रंजन अवस्थी के अनुसार वह लोग धनबाद से पटना आ रहे थे तभी मछरियावा गांव के पास उनके कार के दाएं तरफ का आगे का टायर पंक्चर हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >