पटना :प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे धुआं उगलते ऑटो

रूट पर नगर बस सेवा की बसें नहीं होने का उठा रहे फायदा पटना : बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग की ओर से कवायद शुरू की गयी है.वाहनों की जांच चल रही है. इसके बावजूद धुआं उगलते पुराने ऑटो का बेरोक-टोक परिचालन जारी है. दानापुर-गांधी मैदान अशोक राजपथ मार्ग में पुराने ऑटो […]

रूट पर नगर बस सेवा की बसें नहीं होने का उठा रहे फायदा
पटना : बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग की ओर से कवायद शुरू की गयी है.वाहनों की जांच चल रही है. इसके बावजूद धुआं उगलते पुराने ऑटो का बेरोक-टोक परिचालन जारी है. दानापुर-गांधी मैदान अशोक राजपथ मार्ग में पुराने ऑटो का परिचालन अब भी जारी है. इस मार्ग में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद इस पर रोक लगाने का काम नहीं हो रहा है. नगर बस सेवा के इस रूट में व्यापक व्यवस्था नहीं होने का फायदा ऑटो चालक उठा रहे हैं.
इसी तरह जीपीओ-फुलवारी रूट पर भी पुराने ऑटो का परिचालन हो रहा है. बेली रोड में वाहन जांच की व्यवस्था के कारण पुराने ऑटो का परिचालन कम दिख रहा है. फिर भी शाम के बाद ऐसे ऑटो का परिचालन शुरू होता है.
जानकारों के अनुसार पुराने ऑटो को परमिट नहीं मिलने के बावजूद बिना परमिट के ऐसे ऑटो का परिचालन हो रहा है. नगर बस सेवा में पीले रंग की कुछ बसों से धुआं काफी निकलने के बावजूद विभिन्न रूट में उसका परिचालन हो रहा है. गौरतलब है कि प्रदूषण कम करने को सरकार ने पटना में 15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >