सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सबको स्वीकार करना चाहिए : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि अयोध्या के मसले पर हमलोगों का शुरू से ही यह विचार रहा है कि इस समस्या का हल या तो आपसी सहमति से हो या न्यायालय के आदेश से हो. वाल्मीकिनगर से लौटने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर उन्होेंने कहा कि अब तो सुप्रीम […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि अयोध्या के मसले पर हमलोगों का शुरू से ही यह विचार रहा है कि इस समस्या का हल या तो आपसी सहमति से हो या न्यायालय के आदेश से हो. वाल्मीकिनगर से लौटने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर उन्होेंने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, सबको इसे स्वीकार करना चाहिए और स्वागत करना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले का जो समाधान है, इसे मानते हुए सबको एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है, उसे पूरे तौर पर सबको स्वीकार करना चाहिए.
यह समाज में प्रेम और भाईचारा बनाये रखने के लिए बहुत उपयोगी होगा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला एकमत से आया है और यह पूरी तरह से स्पष्ट भी है. सरकार को भी कुछ जिम्मेदारी दी गयी है.
हर पक्ष को गौर से सुनने के बाद जो कुछ भी फैसला आया है, हम सबको, पूरे देश के लोगों को, इसे सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मसले पर आगे अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं होना चाहिए, यही मेरा व्यक्तिगत तौर पर आग्रह लोगों से है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >