पटना सिटी : अल-विदाई-मजलिस आज जुलूस-ए-अमारी कल

पटना सिटी : शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम-ए-हुसैन और उनके 72 अंसारों की शहादत पर दो माह आठ दिन के शोक को लेकर मंगलवार को अंजुमन-ए-हुसैनिया की ओर से बौली इमामबाड़ा में रात को अल-विदाई-मजलिस का आयोजन किया गया है. अंजुमन के प्रधान महासचिव मुस्ताक हुसैन ने बताया कि मजलिस में यूपी के […]

पटना सिटी : शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम-ए-हुसैन और उनके 72 अंसारों की शहादत पर दो माह आठ दिन के शोक को लेकर मंगलवार को अंजुमन-ए-हुसैनिया की ओर से बौली इमामबाड़ा में रात को अल-विदाई-मजलिस का आयोजन किया गया है.
अंजुमन के प्रधान महासचिव मुस्ताक हुसैन ने बताया कि मजलिस में यूपी के मीरपुर से मौलाना हसन मेहंदी साहिब तकरीर के लिए आ रहे हैं. जबकि ताज कानपुरी भी आयोजन में कानपुर से शामिल होंगे. आयोजन अंजुमन के प्रधान प्रो अकबर के साथ सदस्य अशफाक हुसैन व करामत हुसैन समेत अन्य लोग सक्रिय हैं. महासचिव ने बताया कि बुधवार को अंजुमन की ओर से चुप ताजिया का जुलूस बौली इमामबाड़ा से निकला जायेगा.
चुप ताजिया जुलूस अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग पश्चिम दरवाजा, बेलवरगंज, शेखबूचर की चौराहा, पुरानी सिटी कोर्ट होते हुए नौजर कटरा इमामबाड़ा आयेगा. दूसरी ओर बुधवार की सुबह में ही जुलूस-ए-अमारी निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >