पटना : पोलियो टीकाकरण अभियान का कवरेज 98.5 प्रतिशत

पटना : देश विश्व पोलियो दिवस मना रहा है. इस वर्ष का नारा दिया गया है हर खुराक करें पूरी, क्योंकि हर खुराक है जरूरी. इस अभियान में शामिल बिहार छह वर्ष पहले ही पोलियोमुक्त हो चुका है. अब राज्य में पोलियो का वायरस लौट कर किसी बच्चे को विकलांग नहीं बना दे इसके लिए […]

पटना : देश विश्व पोलियो दिवस मना रहा है. इस वर्ष का नारा दिया गया है हर खुराक करें पूरी, क्योंकि हर खुराक है जरूरी. इस अभियान में शामिल बिहार छह वर्ष पहले ही पोलियोमुक्त हो चुका है. अब राज्य में पोलियो का वायरस लौट कर किसी बच्चे को विकलांग नहीं बना दे इसके लिए हर साल नियमित टीकाकरण के साथ विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान भी चलाया जाता है.
विशेष पोलियो अभियान 15 सितंबर से संचालित किया गया था. इस अभियान में एक करोड़ 90 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी थी. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ एनके सिन्हा ने बताया कि अगला विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान जनवरी में आयोजित किया जायेगा. अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण किया जाता है. इसके लिए टीमों द्वारा घर-घर टीकाकरण किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >