पटना के मौसम में अचानक बदलाव, गिरा तापमान

पटना : बिहार के मौसम में सोमवार और बदलाव आया. उच्चतम तापमान काफी गिर गया. यह स्थिति तकरीबन दीपावली तक बनी रहेगी. फिलहाल अनौपचारिक तौर पर बिहार से मानसून विदा हो चुका है. इधर पटना शहर का उच्चतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]

पटना : बिहार के मौसम में सोमवार और बदलाव आया. उच्चतम तापमान काफी गिर गया. यह स्थिति तकरीबन दीपावली तक बनी रहेगी. फिलहाल अनौपचारिक तौर पर बिहार से मानसून विदा हो चुका है. इधर पटना शहर का उच्चतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अधिकतम तापमान घटने की वजह से पटना शहर में अचानक बदलाव आया है. देर शाम हवा में अच्छी खासी ठंडक महसूस की गयी. इससे लोगों ने राहत की सांस ली. काफी दिनों के बाद शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अगले दो-तीन दिन शहर के ऊपर लगातार बादल छाये रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >