पटना : 160 थानों के लिए जमीन की तलाश करने का लक्ष्य

पटना : बिहार पुलिस को थानों के लिए जमीन की तलाश है. राज्य में 160 थाने हैं जिनके पास भवन बनवाने तक की भूमि नहीं है. अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के एसएसपी- एसपी और भूमि संबंधी मामलों को देखने वाले एडीएम आदि […]

पटना : बिहार पुलिस को थानों के लिए जमीन की तलाश है. राज्य में 160 थाने हैं जिनके पास भवन बनवाने तक की भूमि नहीं है. अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के एसएसपी- एसपी और भूमि संबंधी मामलों को देखने ��ाले एडीएम आदि अफसरों ने भाग लिया. वीसी में इस बात पर चिंता प्रकट की गयी कि अभी कई थानों के पास अपनी जमीन नहीं है.
राज्य में ऐसे थानों की संख्या 160 है. एसीएस ने सभी एडीएम को निर्देश दिये है कि वह प्राथमिकता के आधार पर भूमिहीन थानों के लिए जमीन की तलाश पूरी करें. एसएसपी एसपी को भी लगातार अपडेट देने के निर्देश दिये गये. जमीन की तलाश पूरी होने के बाद पुलिस भवन निर्माण निगम थाना भवन, बैरक आदि का निर्माण करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >