निरीक्षण में कम मिले छात्र और छात्राएं

पटना : पटना के चार स्कूलों का निरीक्षण बुधवार को किया गया. जबकि निरीक्षण छह स्कूलों का किया जाना था. इसमें राजकीय उच्च विद्यालय गुलजारबाग, उच्च विद्यालय सोनमपुर, बालिका उच्च विद्यालय मनेर, बिहार रक्षावाहिनी उच्च विद्यालय आनंदपुर, उच्च विद्यालय सिकरिया और शहीद रामानंद उच्च विद्यालय लखना शामिल थेे. इनमें से चार विद्यालयों का निरीक्षण हुआ. […]

पटना : पटना के चार स्कूलों का निरीक्षण बुधवार को किया गया. जबकि निरीक्षण छह स्कूलों का किया जाना था. इसमें राजकीय उच्च विद्यालय गुलजारबाग, उच्च विद्यालय सोनमपुर, बालिका उच्च विद्यालय मनेर, बिहार रक्षावाहिनी उच्च विद्यालय आनंदपुर, उच्च विद्यालय सिकरिया और शहीद रामानंद उच्च विद्यालय लखना शामिल थेे.

इनमें से चार विद्यालयों का निरीक्षण हुआ. निरीक्षण के दौरान उन्नयन स्मार्ट क्लास, शिक्षकों की संख्या, स्टूडेंट्स की संख्या को देखा गया. निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने सभी पहलुओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान बिना किसी जानकारी के एक शिक्षक अनुपस्थित पाया गया.
निरीक्षण करने वाले स्कूलों में शिक्षकों की कुल संख्या 38 थी, लेकिन 35 उपस्थिति थे और एक बिना जानकारी दिये अनुपस्थिति थे. वहीं स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम पायी गयी. सभी स्कूलों को मिला कर 3271 छात्र-छात्राएं नामित हैं. लेकिन निरीक्षण के दौरान 994 छात्र-छात्राएं ही स्कूल में उपस्थित थे. जांच अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार को भेज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >