पटना :सड़े पानी के बीच जीने की कर रहे जद्दोजहद

नंद नगर स्लम कॉलोनी के लोगों का बुरा है हाल, 6-7 फुट है जलजमाव पटना : नगर निगम के बांकीपुर अंचल क्षेत्र में स्थित स्लम बस्ती नंद नगर कॉलोनी. इस कॉलोनी में पांच सौ से अधिक परिवार रह रहे हैं, जो पिछले 10 दिनों से सड़े पानी के बीच जीने की जद्दोजहद कर रहे हैं. […]

नंद नगर स्लम कॉलोनी के लोगों का बुरा है हाल, 6-7 फुट है जलजमाव
पटना : नगर निगम के बांकीपुर अंचल क्षेत्र में स्थित स्लम बस्ती नंद नगर कॉलोनी. इस कॉलोनी में पांच सौ से अधिक परिवार रह रहे हैं, जो पिछले 10 दिनों से सड़े पानी के बीच जीने की जद्दोजहद कर रहे हैं.
शनिवार से इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गयी. इसका वजह है कि 48 घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश से पूरे कॉलोनी में पांच फुट से अधिक पानी जमा हो गया है. इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों में चार-चार फुट पानी घुसा है और लोग चौकी या फिर लकड़ी के मचान व छत के ऊपर रहने को मजबूर हैं.
तीन दिनों से खाना-पीना था मुश्किल : घरों में पानी होने की वजह से खाना-पीना मुश्किल हो गया था. स्थानीय लोगों की ओर से निगम व जिला प्रशासन से सहयोग मांगते रहे. लेकिन, सहयोग के लिए कोई नहीं पहुंचा. मजबूरन लोगों को चूड़ा, गुर, बिस्कुट आदि के सहारे तीन दिनों से पेट भर रहे थे.
मुहल्ले में रहने वाले नवीन झा कहते है कि जलजमाव की समस्या कई दिनों से झेल रहे है. लेकिन, तीन दिनों से समस्याएं और बढ़ गयी है. इसमें बच्चों को संभालना और मुश्किल हो गया. बच्चे को दिन-दिन भर भूखा रखना पड़ रहा था. यह समस्या सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि पूरे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >