पटना : साइबर अपराध रोकने को ज्ञान हुनर व नजरिया जरूरी : डीजीपी

पटना : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने राज्य के सभी डीएसपी के लिए साइबर फॉरेंसिक या साइबर अपराध को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया अफवाह या उत्पात फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम बना गया है. […]

पटना : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने राज्य के सभी डीएसपी के लिए साइबर फॉरेंसिक या साइबर अपराध को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया अफवाह या उत्पात फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम बना गया है. यह कहीं भी दंगा करवा सकता है. साइबर वर्ल्ड से जुड़ी इस तरह की चुनौतियों से निबटने के लिए पुलिस को पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है.
उन्होंने डीएसपी से कहा कि किसी काम में तीन चीजें ज्ञान, हुनर व नजरिया रखना बेहद जरूरी है. सभी डीएसपी को निर्देश दिया कि वे इसे गंभीरता से सीखे और जिलों में जाकर अपने नीचे के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दें. इस दौरान एडीजी (ट्रेनिंग) आलोक राज, एडीजी (इओयू) जितेंद्र सिंह गंगवार एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >