पटना : 11 फरवरी को दीनदयाल की भी लगेगी मूर्ति: सुशील मोदी

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि अगले साल 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उनकी पूण्यतिथि के मौके पर राजधानी में प्रतिमा लगायी जायेगी. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी […]

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि अगले साल 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उनकी पूण्यतिथि के मौके पर राजधानी में प्रतिमा लगायी जायेगी. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिमा भी लगायी जायेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए अनुच्छेद 370 को खत्म करना व कश्मीर हमारा है का नारा कोई आज का नहीं, बल्कि जनसंघ के स्थापना काल से रहा है.
अब नया नारा है कि हर कश्मीरी को गले लगाना है-कश्मीर को स्वर्ग बनाना है. उन्होेने कहा कि पंडित दील दयाल उपाध्याय का भी मानना था कि जवाहर लाल नेहरू की गलतियों के कारण कश्मीर का पूर्ण वैधानिक विलय भारत में नहीं हो सका था. जनसंघ ने तो 1952 में कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय का प्रस्ताव पारित कर 29 जून, 1952 को पूरे देश में कश्मीर दिवस मनाया था.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन नागेंद्र जी ने कहा कि वे संपूर्ण मानवता के खुशी के पक्षधर थे. जयंती समारोह को राज्यसभा सांसद डाॅ सीपी ठाकुर, राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, डाॅ संजीव चौरसिया ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम पांडेय ने किया. मौके पर प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >