छठ घाटों की हो सफाई, संपर्क मार्ग बनें बेहतर

पटना : छठपूजा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने पदाधिकारियों एवं छठपूजा समिति के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक की. इस दौरान आयुक्त ने नगर निगम सहित सभी एजेंसियों से कहा है कि छठ घाटों, तालाबों की साफ-सफाई व संपर्क मार्गों को बेहतर कर लिया जाये, घाटों से अतिक्रमण हटाया जाये, जिससे किसी […]

पटना : छठपूजा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने पदाधिकारियों एवं छठपूजा समिति के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक की. इस दौरान आयुक्त ने नगर निगम सहित सभी एजेंसियों से कहा है कि छठ घाटों, तालाबों की साफ-सफाई व संपर्क मार्गों को बेहतर कर लिया जाये, घाटों से अतिक्रमण हटाया जाये, जिससे किसी को परेशानी नहीं हो. 29 अक्तूबर तक फुलप्रुफ कर ली जाये.

आयुक्त ने बताया कि पटना सिटी क्षेत्र के 59 घाटों, पटना नगर निगम द्वारा 91 घाटों पर पटना नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ब्ध करायी जाये.
घाटों की मरम्मति, रोशनी की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए. सभी 21 जोन के नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे पटना नगर निगम तथा छठपूजा समिति के सदस्यों के साथ अगले तीन दिनों के अंदर अपने-अपने आवंटित छठ घाटों का निरीक्षण करें, किसी प्रकार की असुविधा होने पर नोडल पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
घाटवार कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया जाये जिसमें उस घाट के वरीय सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी समेत अन्य का मोबाइल नंबर और नाम हो.
खतरनाक घाट पर जाने से रोकेंगे मजिस्ट्रेट व पुलिस बल
आयुक्त ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की शीघ्र प्रतिनियुक्ति का निदेश दिया है. जहां खतरनाक घाट होता है, उन घाटों पर लोगों के जाने से रोकने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाये.
एनडीआरएफ को नदी गस्ती के क्रम में ऐसे घाटों पर विशेष ध्यान दिया जाये. घाटों पर चेंजिंग रूम, नियंत्रण कक्ष एवं वाच टावर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो. चेंजिंग रूम में गहरे रंग का डबल लेयर का कपड़ा दिया जाय तथा उंचाई छह फीट से ज्यादा रखी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >