पटना : अनंत को फिर रिमांड पर लेने के लिए आवेदन

पुलिस ने दस दिनों के लिए रिमांड पर लेने का बाढ़ कोर्ट से किया है आग्रह पटना : पंडारक थाने में दर्ज भोला सिंह व उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस फिर से रिमांड पर लेगी. इसके लिए गुरुवार को दस दिनों […]

पुलिस ने दस दिनों के लिए रिमांड पर लेने का बाढ़ कोर्ट से किया है आग्रह
पटना : पंडारक थाने में दर्ज भोला सिंह व उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस फिर से रिमांड पर लेगी. इसके लिए गुरुवार को दस दिनों के रिमांड पर देने का आग्रह करते हुए पटना पुलिस ने बाढ़ कोर्ट को आवेदन दिया है. इस आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है. इसके पहले भी पुलिस ने अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी.
लेकिन अनंत सिंह ने हथियार के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दी थी. जबकि वायरल वीडियो में इस बात की पुष्टि हो चुकी है भोला सिंह व मुकेश सिंह की हत्या की साजिश के साथ ही हथियारों के संबंध में चर्चा करने वाली आवाज अनंत सिंह की ही थी. इससे यह स्पष्ट है कि घातक हथियार अनंत सिंह के पास मौजूद थे. पुलिस अब उन हथियारों को बरामद करने के लिए विधायक को फिर से रिमांड पर ले रही है. ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिमांड के लिए आवेदन दिया गया है.
120 पन्नों का है चार्जशीट, अनंत सिंह की आवाज मुख्य साक्ष्य
पंडारक थाने में भोला सिंह व मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के दर्ज मामले में पटना पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है. उक्त चार्जशीट 120 पन्नों की है और इसमें पुलिस ने मुख्य साक्ष्य के रूप में अनंत सिंह की आवाज की एफएसएल रिपोर्ट , पैतृक घर से बरामद एके 47 व हैंड ग्रेनेड आदि को बनाया है. इसके साथ ही अनंत सिंह के सहयोगी लल्लू मुखिया के स्वीकारोक्ति बयान आदि की भी कॉपी लगायी है.
इस केस में मुख्य रूप से हथियारों की बरामदगी और आवाज की एफएसएल रिपोर्ट को अहम साक्ष्य माना जा रहा है और इसमें अनंत सिंह को जमानत मिलना मुश्किल हो जायेगा. 14 जुलाई को तीन शूटरों के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ था कि भोला सिंह व मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रची गयी थी.
चंदन व विक्की को भी पुलिस लेगी रिमांड पर : पुलिस अब एके47 राइफल के वायरल मामले में पकड़े गये चंदन व विक्की को भी रिमांड पर लेगी. हालांकि अभी तक पुलिस की जांच में यह बात सिद्ध नहीं पायी है कि एके 47 ऑरिजनल थी या प्लास्टिक की. पुलिस इस मामले में वायरल वीडियो की जांच के लिए एफएसएल भी भेज सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >