उज्ज्वला योजना ने समय से पूर्व ही हासिल किया लक्ष्य

पटना : बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की गरीब महिलाओं को धुआं रहित खाना बनाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की. पहली मई 2016 से शुरू की गयी इस योजना से बड़ी संख्या में देश की महिलाएं […]

पटना : बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की गरीब महिलाओं को धुआं रहित खाना बनाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की. पहली मई 2016 से शुरू की गयी इस योजना से बड़ी संख्या में देश की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं.

इस योजना के लिए पहले मार्च 2019 तक पांच करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, परन्तु इसे बढ़ाकर 2020 तक आठ करोड़ कर दिया गया है. निर्धारित समय सीमा से करीब सात महीने पहले ही आठ करोड़ गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >