पिस्टल दिखा युवक से सोने की चेन छीनी

पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक को पिस्टल दिखाकर उसकी चेन छीनने का मामला सामने आया है. युवक का नाम शुभम राज है और वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित वैष्णवी कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस को दिये गये बयान के अनुसार शनिवार को युवक निजी काम से जा रहा था. […]

पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक को पिस्टल दिखाकर उसकी चेन छीनने का मामला सामने आया है. युवक का नाम शुभम राज है और वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित वैष्णवी कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस को दिये गये बयान के अनुसार शनिवार को युवक निजी काम से जा रहा था. नाला रोड के समीप शाम 5:30 बजे मारुति वैगन आर से सवार कुछ लोग ओवर टेक कर शुभम की गाड़ी रोकने को कहे.

गाड़ी रुकते ही उन्होंने सीधे शुभम के कनपटी पर पिस्टल तान दी और गले में मोटी सोने की चेन लेकर फरार हो गये. शुभम के दिये बयान पर कदमकुआं में मामला दर्ज कर लिया गया है. गाड़ी नंबर डीएल 7 सीटी 1597 के आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित पकड़े जायेंगे. कुल चार लोगों ने मिल कर यह घटना को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >