बाढ़ स्टेशन परिसर में दहशत को लेकर 10 राउंड फायरिंग

बाढ़ : बाढ़ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने ऑटो स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम को वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग की गयी. इससे लोगों में भगदड़ मच गयी. मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में दो पक्ष आपस में उलझ गये थे. मारपीट की घटना में बूढ़ानिचक निवासी युवक साजन कुमार गंभीर […]

बाढ़ : बाढ़ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने ऑटो स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम को वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग की गयी. इससे लोगों में भगदड़ मच गयी. मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में दो पक्ष आपस में उलझ गये थे.
मारपीट की घटना में बूढ़ानिचक निवासी युवक साजन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार किया है. जख्मी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है .
बाढ़ रेलव वाहन पड़ाव के पास कुछ समय पहले कहासुनी होने के बाद मारपीट की घटना हुई थी ,जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने साजन कुमार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया . जब रेल पुलिस के जवान पड़ाव की तरफ दौड़े, फिर भी बदमाश दबंगई दिखाते हुए फायरिंग करते रहे .बाद में बाढ़ थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे .
तब कहीं जाकर स्थिति अनियंत्रित हुई. इस दौरान स्टेशन के आसपास अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गयी. रेल पुलिस कार्रवाई करने में जुट गयी है . मौके एक धारदार हंसुली और एक गोली का खोखा भी बरामद हुआ है. बाढ़ रेल थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >