पटना : पूर्व नगर आयुक्त को सरकार ने लौटाया उनके कैडर में

60 दिनों के अवकाश पर चल रहे हैं अनुपम कुमार सुमन, लौटने पर उन्हें कर दिया जायेगा विरमित पटना : राज्य सरकार ने 2004 बैच के आइआरएस अधिकारी अनुपम कुमार सुमन को उनके पैतृक विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आयकर निदेशालय) में वापस लौटा दी है. वर्तमान में वह […]

60 दिनों के अवकाश पर चल रहे हैं अनुपम कुमार सुमन, लौटने पर उन्हें कर दिया जायेगा विरमित
पटना : राज्य सरकार ने 2004 बैच के आइआरएस अधिकारी अनुपम कुमार सुमन को उनके पैतृक विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आयकर निदेशालय) में वापस लौटा दी है.
वर्तमान में वह प्रतिनियुक्ति पर राज्य में तैनात थे और मुख्य मंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थे. उनके पास पटना नगर निगम के आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था. अभी 23 अगस्त से 21 अक्टूबर तक 60 दिनों के उपार्जित अवकाश पर हैं. लौटने पर उन्हें विरमित किया जायेगा.
नगर आयुक्त दे चुके हैं वीआरएस का आवेदन : भारतीय राजस्व सेवा 2004 बैच के अधिकारी अनुपम कुमार सुमन एक अप्रैल-19 को वीआरएस का आवेदन दे चुके हैं.
वीआरएस को लेकर दिये आवेदन में भी कहा गया है कि ईश्वर की सेवा करना चाहता हूं. लेकिन, अब तक वीआरएस की स्वीकृति नहीं मिली है. अनुपम कुमार सुमन वर्ष 2010 में प्रतिनियुक्ति पर आये थे और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम किया. विभागों ने एनओसी नहीं भेजा है. इससे वीआरएस की प्रक्रिया लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >