पटना : सोमवार को अनंत सिंह के एक माल रोड स्थित सरकारी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ था. पूरे आवास में मात्र एक-दो कर्मचारी थे.इसके साथ ही आवास के सामने लॉन में आठ-दस कुर्सियां लगी थी. लेकिन वो भी खाली थी. पत्नी नीलम देवी भी अावास पर नहीं थी और कुछ काम से बाहर निकली हुई थी. आवास के गैराज में पांच-छह लक्जरी वाहन लगाये हुए थे. लेकिन वहां आज किसी का आना-जाना नहीं हुआ.
वहां रहने वाले कर्मचारी ही मौजूद थे. आवास से पुलिस का पहरा भी हटा लिया गया था. रविवार को आवास पर काफी संख्या में पुलिस की तैनाती थी. लेकिन जैसे ही सचिवालय थाने में दर्ज केस में नीलम देवी ने जमानत ले ली तो वहां से पुलिस बल को भी हटा दिया गया.
