अमित कुमार, पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय अगले वर्ष 15 अगस्त से पहले तक नालंदा स्थित अपने नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. भवन को लेकर टेंडर हो चुका है. 110 करोड़ रुपये की लागत से बिहार एजुकेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीइआइडीसी) उक्त भवन का निर्माण करेगा. इसके लिए विवि के पास पहले से 10 एकड़ की जमीन थी, लेकिन यूजीसी के अनुच्छेद 12बी से रजिस्ट्रेशन के लिए विवि को 40 एकड़ जमीन चाहिए थी.
अगले वर्ष 15 अगस्त से पहले नये भवन में शिफ्ट होगा एनओयू
अमित कुमार, पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय अगले वर्ष 15 अगस्त से पहले तक नालंदा स्थित अपने नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. भवन को लेकर टेंडर हो चुका है. 110 करोड़ रुपये की लागत से बिहार एजुकेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीइआइडीसी) उक्त भवन का निर्माण करेगा. इसके लिए विवि के पास पहले से 10 […]

सरकार द्वारा अतिरिक्त 30 एकड़ जमीन उसी 10 एकड़ जमीन से लगे विवि को सैंक्शन कर दी गयी है. जमीन की बाउंड्री करायी जा चुकी है, भवन की डीपीआर भी बन चुकी है. अब भवन का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जायेगा.
नये भवन में होंगी सारी सुविधाएं :
नये भवन में छात्रों के लिए वह तमाम तरह की सुविधाएं रहेंगी, जो यहां पटना में बिस्कोमान भवन में किराये के भवन में नहीं हैं. तीसरे, चौथे तल्ले पर जगह की काफी कमी है.
इसकी वजह से छात्रों को काफी परेशानी होती है. वहां भव्य भवन में कॉन्फ्रेंस हॉल, लैब, लाइब्रेरी से लेकर वेटिंग रूम और हाॅस्टल तक की सुविधा छात्रों के लिए होगी. वर्तमान में छात्रों को यहां जगह की कमी की वजह से काउंसेलिंग क्लास में दिक्कत होती है.
एनओयू के प्रभारी कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने बताया कि अतिरिक्त जमीन की जरूरत को सरकार द्वारा पूरा किया गया है. बिहार राज्य इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इसके लिए भवन का निर्माण करायेगी. तेजी से काम पूरा कराया जायेगा. सरकार भी इसको लेकर गंभीर है.