पटना : इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसेलिंग आज से

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है. एलॉटमेंट लेटर 10 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. फर्स्ट राउंड के तहत एडमिशन के लिए काउंसेलिंग और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन नौ से 11 अगस्त […]

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है. एलॉटमेंट लेटर 10 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. फर्स्ट राउंड के तहत एडमिशन के लिए काउंसेलिंग और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन नौ से 11 अगस्त तक होगा. सेकेंड राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट 13 अगस्त को जारी होगा. सेकेंड राउंड के लिए एलॉटमेंट लेटर 14 से 16 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 17 से 19 अगस्त तक होगा. थर्ड राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट 21 को जारी होगा. एलॉटमेंट लेटर 21 से 23 तक डाउनलोड कर सकते हैं.
38 कॉलेजों में हैं 9155 सीटें
सूबे में 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 9155 सीटें हैं. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए 916 सीटें हैं.
किस कैटेगरी में कितनी सीटें
कैटेगरी प्रतिशत सीट
यूआर 40 3662
एससी 16 1465
एसटी 1 92
इबीसी 18 1648
बीसी 12 1098सीटें
आरसीजी 3 274
इडब्लूएस 10 916
डीक्यू 5 458
कुल 9155 सीटें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >